फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पांगी विधायक जियालाल कपूर का फेसबुक अकाउंट हैक

Wed, 23 Dec 2020 05:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विधायक जियालाल कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। हैकरों ने विधायक के हवाले से रिश्तेदारों और दोस्तों से मैसेज कर खाते में 30 हजार से लेकर 10 हजार रुपये डालने संबंधी मैसेज किए हैं। इसका पता चलते ही विधायक जियालाल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में मैसेज डाल कर सभी रिश्तेदारों व दोस्तों को इन पर यकीन न करने का आग्रह किया है। विधायक ने बाकायदा थाना भरमौर में भी इस बारे में सूचित कर हैकरों का पता लगाकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस महकमे की ओर से लोगों को सोशल मीडिया पर आने वाले अनचाहे मैसेज सहित फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करने के बारे में आगाह भी किया जाता है। उधर, भरमौर के थाना प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक होने की शिकायत मिली है। इसकी प्रारंभिक जांच के लिए आईटी सेल में शिकायत भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें