एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने नवरात्र उत्सव के मौके पर बाहरी राज्यों से टैक्स चुकाये बिना आने वाले सामान की धर पकड़ के लिये शोघी तारादेवी के बीच एनएच पर नाका लगाकर सवा पांच लाख के सोने और हीरे के आभुषण पकड़े।
वहीं विभागीय टीम ने इलेक्ट्रानिक्स और पीजी टैक्स के मामले भी पकड़े। टीम ने पकड़े गये सामान के मालिकों से 2 लाख्ा 23 हजार 800 रुपये का जुर्माना भ्ाी वसूल किया।
विभाग के सहायक आयुक्त शिमला सतीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वीरवार को सुबह साढ़े सात से साढ़े बाहर बजे तक ईटीओ रवि सूद की अगुवाई में गई टीम ने एनएच-22 पर शोघी और तारादेवी के बीच नाका लगाकर हर तरह के वाहनों की चैकिंग की।
इस चेकिंग के दौरान टीम को चंडीगढ़ की ओर से आ रही फोर्ड फिस्टा गाड़ी से दो सोने के गहनों के सेट और 11 हीरे जड़ी अंगुठियां मिली।
जिसके मालिक के पास कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। टीम ने मालिक से 1.51 लाख की पेनल्टी टैक्स वसूल किया। वहीं चेकिंग में टीम ने बिना टैक्स चुकाये लाये जा रहे इलेक्ट्रानिक सामान पर दस हजार, सीसीटीवी केमरों पर 5000 का टैक्स व जुर्माना वसूल किया।
1300 रुपये का पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स भी वसूला गया। टीम ने करीब 16 निजी सरकारी बसों, ट्रक, निजी गाड़ियों सहित हर तरह के वाहनों की चेकिंग की।
विभाग की टीम में इंस्पेक्टर कमल शर्मा, विक्रम ठाकुर ओर बलदेव व अन्य कर्मचारी शामिल थे।