फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने कपड़े फैलाने से रोका तो बेटे को जिंदा नहर में फेंका

Thu, 03 Apr 2014 06:27 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में छह साल के एक बच्चे को नहर में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव पलवल क्षेत्र में आगरा नहर से बरामद कर लिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वहीं, कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ कपड़ा कॉलोनी के ए-ब्लॉक में रहता है। उसका छह वर्षीय बेटा सागर जवाहर कॉलोनी के एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सो रहे युवक को गोली मारकर हत्या

कृष्ण कुमार ने 26 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा सागर 24 मार्च को घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान कोई उसे उठा ले गया। परिजनों ने पड़ोसी जय शंकर पर शक जताया। वह जवाहर कॉलोनी में इलेक्ट्रिक का काम करता है।

पुलिस ने 2 अप्रैल को जय शंकर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। डबुआ कॉलोनी चौकी इंचार्ज अयूब खान के मुताबिक, आरोपी ने कुबूला कि घटना वाली शाम को सागर घर के बाहर खेल रहा था, वह टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया।

यह भी पढ़ें: मंडी और बाजार में बिकते हैं देह, खरीददार हैं हाईटेक

बड़ौली पुल के पास पहुंचने पर उसने सागर को बाइक से उतारकर नहर में धक्का दे दिया। पुलिस के अनुसार, जय शंकर ने बताया कि पिछले साल दीपावली के दिन बच्चे की मां से कपड़े फैलाने को लेकर उसकी बहस हो गई थी, इसके बाद बच्चे के पिता कृष्ण कुमार और उसके रिश्तेदारों ने उससे मारपीट की थी।
विज्ञापन


तभी से वह उस परिवार से रंजिश रखने लगा था। अयूब खान ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें