फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल के ढाई लाख के गहने पकड़े

Mon, 06 Oct 2014 11:38 PM IST
राजेश अग्निहोत्री/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर की टीम ने बिना बिल का ढाई लाख के जेवरात पकड़े। विभाग ने बिना बिल के ज्वेलरी के अलावा इलेक्ट्रीकल सामान भी पकड़ा। एक्साइज विभाग ने दो आरोपियों से 1.15 लाख जुर्माना सहित टैक्स वसूला है।
विज्ञापन


ज्वेलरी के 65 हजार तथा इलेक्ट्रीकल सामान के 50 हजार का टैक्स और जुर्माना वसूल किया गया है। एक्साइज टीम ने ऊना के झलेड़ा में नाकेबंदी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर की टीम ने सोमवार को ऊना के झलेड़ा के पास पंजाब रोडवेज की बस को शक के आधार पर रोका।

सवारियों के सामान की तलाशी ली। तलाशी में सागर चंद गांव अमृतसर के बैग से सोने व चांदी के जेवरात पाए गए। जब विभाग ने उक्त व्यक्ति से जेवरातों के बिल दिखाने को कहा तो वह बिल नहीं दिखा सका। आकलन करने पर लगभग 2.50 लाख के जेवरात थे। जेवरात को अमृतसर से लाया जा रहा था।
विज्ञापन


एक्साइज टीम ने आरोपी से 65 हजार रुपये कर सहित जुर्माना वसूल किया है। वहीं इलेक्ट्रीकल का सामान भी बिना बिल के पकड़ा गया। एक्साइज टीम ने आरोपी से 50 हजार रुपये पेनल्टी सहित टैक्स वसूल लिया। एक्साइज विभाग हमीरपुर की टीम में एईटीओ वीरेंद्र कुमार शर्मा, एईटीओ सुरेश ठाकुर व एईटीओ चेत राम और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

एईटीओ अधिकारी डा. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के झलेड़ा के पास बिना बिल के जेवरात व इलेक्ट्रीकल सामान पकड़ा। आबकारी एवं कराधान विभाग के जिला प्रभारी रविंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें