स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में हिमाचल के पांगी घाटी के युवर पर भादंसं की धारा 259 व 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायकर्ता स्कूली छात्रा ने बताया कि राम चरण पुत्र भगवान चंद गांव करियास स्कूल परिसर व इसके आसपास मंडराता रहता है।
पहले तो छात्राओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। छात्राओं की अनदेखी के बावजूद युवक राह पर चल रही किसी भी छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू हो गया। जिसका विरोध करने वाली छात्रा से युवक ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
इसके बाद एक छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस में की। उधर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंबा बीर बहादुर ने बताया कि मामला काफी संगीन है। इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए गए हैं।