फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस ट्रांसफर के लिए रिश्वत लेते पकड़ा कर्मचारी

Fri, 29 Jan 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट विजिलेंस की टीम ने वीरवार को केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पांवटा कार्यालय से सहायक के पद पर तैनात सन्नी शेखर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन आता है। पांवटा के समीप जामनीवाला के रहने वाले दिनेश पुत्र सुमेर ने विजिलसें को शिकायत की थी कि सहायक के पद पर कार्यरत सन्नी शेखर पीएफ अकाउंट का केस शिमला प्रेषित करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

उसने इसकी शिकायत विजिलेंस नाहन को दी। इस पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने का जाल बिछाया। टीम ने वीरवार दोपहर बाद आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पांच हजार की रिश्वत समेत अपने कार्यालय में धरा गया। विजिलेंस के एसपी मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें