आचार्य बलदेव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित दयानंद मठ
में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के सीएम मनोहर
लाल खट्टर भी पहुंचेंगे।
इसके साथ ही प्रदेश और अन्य सूबों से भी कई दिग्गज
लोगों के भी आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के
मद्देनजर पुलिस रूट डायवर्ट करेगी।
मठ से सुखपुरा चौक तक नो पार्किंग जोन
सुखपुरा
चौक और दयानंद मठ चौक पर पुलिस नाकाबंदी करेगी। किसी भी वाहन को मठ की ओर
नहीं जाने दिया जाएगा। अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले व्यक्तियों को भी
अपने वाहन दोनों नाकों से दूर खड़े करने होंगे। मठ से सुखपुरा चौक तक नो
पार्किंग जोन रहेगा।
एक गेट से वीआईपी, दूसरे से आमजन करेंगे मठ में प्रवेश
दयानंद
मठ में जाने के लिए दो गेट बनाए गए हैं। सामान्य गेट और वीआईपी गेट।
सुखपुरा चौक के तरफ वाले गैस एजेंसी के साथ वाले गेट को सामान्य गेट बनाया
गया है।
इस गेट से आम लोग अंतिम संस्कार मेें शामिल हो सकेंगे। जबकि
गोहाना अड्डा की ओर से पोस्ट ऑफिस वाले गेट को वीआईपी गेट बनाया गया है।
इससे सीएम सहित अन्य वीआईपी व्यक्तियों का प्रवेश होगा। मीडिया कर्मियों का
प्रवेश भी इसी गेट से होगा।