फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान कर्मचारी ने दी जान, मिला सुसाइड नोट

Fri, 05 Aug 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज न चुका पाने से परेशान चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां उपमंडल की चौहारघाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्ह में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर इहलीला खत्म कर ली।
विज्ञापन


मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिख रखा है। जिसमें अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से मानसिक परेशानी का जिक्र किया है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चुक्कू का तरेहड़ गांव निवासी शुंकु राम चौहार घाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्ह में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात था। जिसने बीती शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


उसकी बिगड़ती तबीयत को देख कर स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन कर उसे सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बैंक से लिए ऋण की अदायगी न कर पाने का जिक्र किया है। पधर थाना प्रभारी पधर विनोद कुमार ने कहा कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें