हरियाणा ग्रामीण बैंक के सतर्कता अधिकारी ने एटीएम कार्ड के लिए किया था आवेदन
- फोटो : demo pic
खातों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का शिकार खुद बैंक अधिकारी हो गए है। यहां सेक्टर तीन में रहने वाले बैंक अधिकारी के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग करके 1 लाख 49 हजार रुपए की ठगी की गई। जिसका पता चलने पर बैंक अधिकारी ने आर्य नगर पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी, जिससे आरोपियों का पता करके पकड़ा जा सके।
अशोका प्लाजा में हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में सेक्टर तीन में रहने वाले दयानंद सतर्कता अधिकारी के पद पर तैनात है। जिनकी ओर से आर्यनगर पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया है कि 30 अप्रैल को उनके एटीएम कार्ड की अवधि समाप्त होनी थी। इस कारण ही उन्ळोंने अप्रैल के शुरूआत में कार्ड मंगवाने के लिए आवेदन कर दिया। 14 अप्रैल को उनके पास पिन नंबर का मैसेज आ गया, लेकिन कार्ड नहीं आया। ह लगातार एटीएम कार्ड के बारे में बैंक के मुख्य कार्यालय में संपर्क करते रहे। जहां से बताया गया कि तकनीकी परेशानी के कारण कार्ड डिस्पैच नहीं हो रहा है। उनके पास 18 जून को दिल्ली के नंबर से फोन आया कि उनके एटीएम कार्ड भेज दिया गया है और उनका कार्ड चार-पांच दिन में पहुंच जाएगा। 25 जून को बैंक अधिकारी को एटीएम कार्ड मिल गया, लेकिन एटीएम का पिन कोड नहीं मिला। उन्होंने उन नंबरों पर संपर्क किया तो पुराना पिन इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। लेकिन वह गलत बताया गया तो फिर से उन नंबरों पर संपर्क किया। जहां से बताया कि पिन कोड में परेशानी है और इसलिए ही उनके मोबाइल पर रुपए निकालने का मैसेज आएगा और दूसरा पिन नंबर भी मिलेगा। उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से 149411 रुपए निकाले गए है और बताया गया कि खाते से यह रुपए शॉपिंग करने पर निकले है। बैंक अधिकारी ने हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से आनलाइन शॉपिंग की गई है। जिसके बाद ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच अधिकारी एएसआई राजवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में सर्विलांस टीम की मदद ली जाएगी, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके।