फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर की ई मेल हैक

Mon, 05 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रकिल) की ई मेल आई डी हैक करने का मामला सामने आया है। शातिर ने  ई मेल को हैक करने के बाद मुख्य अभियंता के परिचितों को मेल लिखकर कहा कि उनके कजन की सर्जरी होनी है इसके लिए एक लाख की जरूरत है। इस तरह की मेल देखकर कई लोगों ने जब मुख्य अभियंता से संपर्क किया तब जाकर उन्हें पता चला कि किसी ने उनकी ई मेल हैक कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुनील ग्रोवर ने कहा कि 29 नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी ई मेल आई डी को हैक किया और  फर्जी ई मेल उनके परिचितों को भेजी और कहा कि इलाज के लिए एक लाख की जरूरत है। इस पर जब कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तब पता चला कि उनकी ई मेल आईडी हैक हो चुकी है। 

शातिर ई मेल के जरिए लोगों से इलाज के नाम पर पैसा ऐंठना चाह रहा था। उधर, पुलिस प्रशासन ने आम जनता से आग्रह किया है कि इस तरह की ई मेल को नजर अंदाज करें और संबंधित व्यक्ति से बात करें। एसपी शिमला  डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें