फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों के सामने डंडे के वार से की बड़े भाई की हत्या

Wed, 29 Aug 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

क्षेत्र के बीएसएल थाना के तहत निहरी उपतहसील के चरखड़ी में भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में पंचायत के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई की सर पर डंडा मार दिया। इससे बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


इसे प्राथमिकी उपचार के उपरांत सामुदायिक स्वास्थय केंद्र निहरी से शिमला के लिए रेफर किया गया था। जहां ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह घटना सोमवार शाम की है।

मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा और डीएसपी तरनजीत सिंह ने निहरी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अधीन धार 302 भारतीय दंड सहिंता प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश(56) व उसके भाई पदम देव उर्फ पितांबर (42)पुत्र धनी राम निवासी चरखड़ी के मध्य भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर पदम देव ने सोमवार शाम को पंचायत को र बुलाया था, जहां बड़ा भाई ओम प्रकाश भी मौजूद था।

Trending Videos
विज्ञापन

बड़े भाई के सिर पर जोर से डंडा मार दिया

इसी दौरान दोनों में समझौता करवाने का प्रयास चल ही रहा थी कि पदम देव अपने हिस्से को लेकर बड़े भाई ओम प्रकाश पर आग बबूला हो गया। तनाव इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पदम देव ने पंचायत प्रतिनिधियों के सामने ही बड़े भाई ओम प्रकाश के सिर पर जोर से डंडा मार दिया।

इस घटना में ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थय केंद्र निहरी पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया।

जहां ले जाते समय सोमवार रात को ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पदम देव द्वारा ओम प्रकाश को डंडा मार घायल करने की सूचना पंचायत के उप प्रधान हरी सिंह ने पुलिस चौकी निहरी को दी।

इसके उपरांत पुलिस ने मौका पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी और आरोपी के खिलाफ रात को ही अधीन धारा 307 भारतीय दंड सहिंता प्राथमिकी दर्ज कर ली। लेकिन मंगलवार सुबह शिमला ले जाते समय ओम प्रकाश की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खलिाफ अधीन धारा 302 भारतीय दंड सहिंता लगा दी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मंडी ने बताया मृतक ओम प्रकाश के शव का शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया आरोपी पदम देव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें