इसी दौरान दोनों में समझौता करवाने का प्रयास चल ही रहा थी कि पदम देव अपने हिस्से को लेकर बड़े भाई ओम प्रकाश पर आग बबूला हो गया। तनाव इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पदम देव ने पंचायत प्रतिनिधियों के सामने ही बड़े भाई ओम प्रकाश के सिर पर जोर से डंडा मार दिया।
इस घटना में ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थय केंद्र निहरी पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया।
जहां ले जाते समय सोमवार रात को ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पदम देव द्वारा ओम प्रकाश को डंडा मार घायल करने की सूचना पंचायत के उप प्रधान हरी सिंह ने पुलिस चौकी निहरी को दी।
इसके उपरांत पुलिस ने मौका पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी और आरोपी के खिलाफ रात को ही अधीन धारा 307 भारतीय दंड सहिंता प्राथमिकी दर्ज कर ली। लेकिन मंगलवार सुबह शिमला ले जाते समय ओम प्रकाश की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खलिाफ अधीन धारा 302 भारतीय दंड सहिंता लगा दी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मंडी ने बताया मृतक ओम प्रकाश के शव का शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने बताया आरोपी पदम देव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।