फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर स्कूल पहुंचा मुख्याध्यापक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 04 Apr 2018 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर स्कूल पहुंचना एक मुख्याध्यापक को महंगा पड़ गया। उझी घाटी के एक माध्यमिक सरकारी स्कूल में शराब पीकर स्कूल आने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मुख्याध्यापक को स्कूल से हटा दिया है। मुख्याध्यापक की जगह दूसरे अध्यापक की स्कूल में नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन


मामले की गहनता से जांच के लिए शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। मामला सामने आने के बाद उझी घाटी में चर्चाओं का माहौल है। अभिभावकों ने मुख्याध्यापक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किया था। जो वायरल हो गया था। 

मामला संज्ञान में आने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई अमल पर लाई है। अभिभावकों ने मुख्याध्यापक पर बिना पेपर चेक किए ही परीक्षा परिणाम घोषित करने का आरोप लगाया है। जिस पर अब विभाग ने विद्यार्थियों के पेपर अब चेक करवाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

पेपर चेकिंग के बाद परिणाम

पेपर चेकिंग के बाद परिणाम भी विद्यार्थियों को बताया जाएगा। गौर रहे कि सोशल मीडिया पर उक्त मुध्याध्यापक का स्कूल में शराब पीकर आने व नशे में परिणाम सुनाने का वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में अभिभावक स्कूल पहुंचकर मुख्याध्यापक को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। जबकि अध्यापक अपनी सीट पर नशे में धुत्त है। इससे पहले भी स्कूल मुख्याध्यापक का अभिभावक कई बार घेराव कर चुके हैं।

इधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया ने कहा कि मामले में स्कूल मुख्याध्यापक को स्कूल से हटा दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ जांच बिठाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। विद्यार्थियों के पेपर भी अब चेक किए जाएंगे। 
विज्ञापन

एडीएम से मिले अभिभावक, कार्रवाई पर जताया असंतोष 

मामले को लेकर मंगलवार को अभिभावक एडीएम अक्षय सूद से मिलने पहुंचे। ग्राम पंचायत दुआड़ा की प्रधान प्रोमिला, रामदेई, बीना, हीरालाल, वार्ड पंच सीता देवी, महिला मंडल प्रधान अमरा, अहल्या देवी, रामकष्ण, दिनेश, मोहर सिंह, कुशाल सिंह, मंगल चंद, ठाकुर दास, शेर सिंह, रूम सिंह ने कहा कि पिछले तीन

सालों से स्कूल मुख्याध्यापक का यही हाल है। विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन आज तक कोई उनकी एक नहीं सुनी गई है। उन्होंने चेताया है कि अगर में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो लोग सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें