फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की बुलेट का सौदा करते पकड़ा नशेड़ी, लोगों ने जमकर की धुनाई

Sat, 12 Jan 2019 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत प्रवासी युवक गगरेट बाजार में खड़े बुलेट का सौदा करने चल पड़ा। बाद में पता चलने पर उसकी लोगों ने जमकर पिटाई की। मामला गगरेट बाजार का है। शनिवार को दिन-दिहाड़ बाजार में खड़े बुलेट बाइक को प्रवासी युवक धकेल कर करीब आधा किलोमीटर तक ले गया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं युवक ने एसबीआई बैंक के पास बुलेट का करीब 90 हजार में बेचने का सौदा करना शुरू कर दिया। लोगों को जब शक हुआ तो बुलेट के असली मालिक ऋषभ को इसकी सूचना दी।

मामले की सूचना मिलते ही ऋषभ ने मौके पर पहुंचते ही नशेड़ी युवक जमकर धुनाई की। उसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि युवक से जब पूछा गया कि बाइक को चला कर क्यों ले जा रहा है, तो उसने बाइक के स्टार्ट न होने की बात कही। बताया जा रहा है कि युवक को बाइक चलाना नहीं आता था। बस नशे में धुत होने के कारण उसने ऐसा किया। इसका परिणाम भी उसे भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन


देर शाम हुए इस वाक्य के बाद बाजार में खासी चर्चा हो रही है। ऋषभ का कहना है कि उसने बाइक गगरेट बाजार में एक दुकान के आगे खड़ा किया। वह दुकान में सामान लेने गया। वह बाइक को लॉक करना भूल गया।
विज्ञापन


नशे में धुत युवक ने मौके का फायदा उठाकर पैदल ही उसकी बुलेट बाइक चलता बना। ऋषभ ने कहा कि गनीमत रही कि समय रहते बाइक मिल गई, नहीं तो उसे चपत लग जाती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें