फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाली पत्नी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2020 06:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के चच्योट गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात को हुई। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को मृत अवस्था में देखा तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है।

विज्ञापन


मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक महिला की पहचान पार्वती देवी (39) निवासी चच्योट के रूप में हुई है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति प्रकाश चंद रोजाना की तरह रविवार रात को भी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पति और पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। ऐसे में आरोपी ने घर में पड़े डंडे से पत्नी पर कई बार कर दिए, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी।

आरोपी महिला को बिना उठाए सोने चला गया। भारी सर्दी होने के चलते घायल महिला रात भर जमीन पर पड़ी रही। इस कारण सुबह पति ने उसे मृत पाया। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर सैंपल लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला के शरीर में काफी चोटें पाई गई हैं। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें