खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आई महिला से जालसाज दो लाख रुपये का लालच देकर 52 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जालसाज लपेटकर कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद महिला ने कपड़ा लपेटी गड्डी खोजी तो देखा कि उसमें सिर्फ कागज के टुकड़े है। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक भैसहां निवासी जय कुमार गुप्ता की पत्नी संगीता देवी दो बजे के करीब बैंक से रुपये निकालने गई थी। बैंक में उनसे मिले दो लड़कों ने उसे दो लाख रुपये दिखाकर 52 हजार रुपये ठग लिए। महिला थोड़ा आगे जाकर देखी तो कपड़े में लिपटा कोई नोट नहीं बल्कि सिर्फ कागज के टुकड़े थे। पुलिस का कहना है कि बैंक में लगे कैमरों की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है।