फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स सप्लाई मामला: जिरकपुर में आरोपी के घर और दफ्तर में छापा

Tue, 07 Dec 2021 10:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के नारकोटिक्स अपराध नियंत्रण यूनिट ने पंजाब के जिरकपुर में मुख्य आरोपी के घर और दफ्तर पर छापा मारा है। सीआईडी को आशंका है कि इस ड्रग्स तस्करी के तार देश के कई क्षेत्रों तक फैले हो सकते हैं। ऐसे में आगामी दिनों में सीआईडी की कार्रवाई और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध तरीके से नशीली ड्रग्स सप्लाई करने के मामले में मंगलवार को राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के नारकोटिक्स अपराध नियंत्रण यूनिट ने पंजाब के जिरकपुर में मुख्य आरोपी के घर और दफ्तर पर छापा मारा है। सीआईडी को आशंका है कि इस ड्रग्स तस्करी के तार देश के कई क्षेत्रों तक फैले हो सकते हैं। ऐसे में आगामी दिनों में सीआईडी की कार्रवाई और भी बढ़ जाएगी। आरोप है कि संबंधित कंपनी के बिल मंडी के नेरचौक के काटे गए, जबकि यहां प्रतिबंधित दवाओं की कोई खेप नहीं पहुंची। इससे सीआईडी का यह यूनिट प्रथम दृष्टया इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि दवा की तस्करी हुई है। जांच टीम का यह मानना है कि सोलन के बद्दी की यह कंपनी ड्रग्स माफि या के साथ मिली हुई है।

विज्ञापन


बद्दी और जिरकपुर मेें पिछले दिनों भी दबिश दी गई थी। मंगलवार को तो इसके मुख्य आरोपी के कार्यालय और दफ्तर दोनों जगहों पर छापामारी कर सारा रिकॉर्ड एकत्र किया गया। आरोपी के खिलाफ  पहले ही पंजाब पुलिस में मामला दर्ज है। दवा की एक फैक्टरी पंजाब में भी है। जगह-जगह होलसेल के गोदाम भी खोले गए हैं।  डीएसपी नारकोटिक्स दिनेश शर्मा ने कहा कि मंगलवार को आरोपी के जिरकपुर स्थित घर और कार्यालय में छापा मारा गया है। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें