फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 24 Aug 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शुक्रवार को गोहर पुलिस ने मंडी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


गोहर के देवीदहड़ क्षेत्र की विवाहिता ने आरोप लगाया था कि उसकी सास और ननद ने उसे घर में जबरन जहर खिलाया और मंडी अस्पताल में पति पर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए गए।

शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रमुखता से छपने के बाद पुलिस ने विवाहिता की सास, ननद और उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 के तहत एफआईआर दर्ज कर दी। वहीं, मंडी अस्पताल में गला घोंटकर मारने की कोशिश के आरोपों पर भी जांच तेज कर दी है।        

विज्ञापन

यह है मामला       

आरोप है कि पंद्रह अगस्त के दिन विवाद को लेकर देवीदहड़ क्षेत्र की विवाहिता आशा कुमारी को उसकी सास और ननद ने जबरन घर में कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई थी। उसे गंभीर हालत में मंडी जोनल अस्पताल भर्ती किया गया।

जहां विवाहिता महिला का पति एक अन्य दोस्त को लेकर पहुंच गया और उसका जबरन गला घोंटकर उसे जाने से मारने की कोशिश की। अस्पताल में अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों ने महिला को पति से बचाया।

पीड़ित महिला ने इस बारे में अस्पताल अधीक्षक मंडी को भी शिकायत की थी। महिला के मामा सोमदत्त ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है कि उसकी भांजी पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और उसे धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

केस दर्ज, जांच जारी       

एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के शुक्रवार को मंडी जोनल अस्पताल में पुलिस ने बयान दर्ज कर दिए हैं और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है। उधर, एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस घटना की हर पहलु को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।सीएम के गृह क्षेत्र में महिला पर हुए अत्याचार से कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है।

मंडी जोनल अस्पताल में भी सुरक्षा के नाम पर इंतजाम धरातल पर शून्य दिखाई पड़ते हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। यह भी आरोप लगे हैं कि विवाहिता को उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें