फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट महिला के दोनों हाथ बांधकर काट दी गर्दन, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 24 Aug 2018 06:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, तावड़ू
विज्ञापन
woman murder
विज्ञापन

उपमंडल के गांव पढैनी में व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। पति पर गर्भवती को जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का आरोप है। महिला के शव को शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब दो युवकों ने गांव के पास अरहर के खेत में देखा। हत्या की भनक लगते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीण जमा हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी नूंह पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और मृतका के पिता के बयान पर पति सहित 6 नामजद के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता भागमल निवासी गांव लोहागढ़ जिला पलवल ने बताया कि  उसने अपनी बेटी आरती (32) की शादी करीब 10 साल पहले राजपाल निवासी गांव पढैनी थाना तावडू के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसके ससुरालवाले आरती को परेशान करते थे। 
विज्ञापन


पति राजपाल ने पहले भी आरती से मारपीट करने का प्रयास किया, जिसे लेकर पंचायत हुई और आरोपी राजपाल ने माफी मांगते हुए दोबारा परेशान नहीं करने की बात कही, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन

woman murder
पीड़ित का आरोप है कि गत 23 अगस्त को आरोपी पति आरती को किसी बहाने से केएमपी के पास एक जंगल में ले गया और उसके दोनों हाथ एक रस्सी से बांध दिए फिर सभी आरोपियों ने मिलकर तेजधार हथियार से बेरहमी से गर्भवती आरती की गर्दन काटकर हत्या कर दी।

आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी अपने घर आ गए और बेटी के घर से गायब होने का झूठा षड्यंत्र रच दिया। पीड़ित के अनुसार, मृतका आठ माह की गर्भवती थी और उसकी एक सात वर्षीय बेटी भी थी। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर व सास सहित 6 नामजद राजपाल, जस्सू, गजना, धर्मा, बिल्लू, रधुबीर निवासियान गांव पढैनी थाना तावडू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि मृतका के पति राजपाल के अनुसार, उसकी पत्नी आरती और वह बृहस्पतिवार की शाम को घर से लकड़ी इकट्ठा करने के लिए शमशान घाट की ओर गए थे। लकड़ी इकट्ठा करते समय उनकी पत्नी वहां से अचानक गायब हो गई। उसने घर आकर देखा तो वह वहां पर भी नहीं मिली।

राजपाल ने ग्रामीणों को अपनी पत्नी के गुम होने के बारे में बताया तो ग्रामीणों ने आसपास महिला को खोजा। लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांव के दो युवकों को शमशान घाट के करीब तारा के अरहर के खेत में पत्नी को मृत पाया, जिसकी गर्दन कटी हुई व दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। थाना प्रभारी पंकज कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रहीं है। हत्या में जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें