फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की आंखों के सामने ही बुझ गया घर का चिराग

Sun, 18 May 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे मंडी-पठानकोट मार्ग पर उपमंडल मुख्यालय पधर से लगभग नौ किलोमीटर दूर तालगहर (उरला) के पास रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पेशे से डॉक्टर दोनों नव दंपति बैजनाथ स्थित अपनी नानी के घर से अपने गांव गागल (मंडी) लौट रहे थे।
विज्ञापन


उनके साथ एक अन्य बाइक पर छोटा भाई हर्ष शर्मा और माता संतोष भी साथ थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यश शर्मा (27) पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश, उनकी पत्नी नवीता शर्मा (27) निवासी गांव गागल जिला मंडी बाइक नंबर एचपी 33 बी-8445 पर उसपेहड़ बैजनाथ जिला कांगड़ा से अपने गांव गागल मंडी लौट रहे थे। तालगहर के समीप एक जीप चालक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
Trending Videos

टक्‍कर मारकर फरार हो गया जीप चालक

इस बीच जीप चालक फरार हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने जीप का नंबर ट्रेस कर जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस थाने को सूचना दे दी है। इसी दौरान हाइवे से बरोट से मंडी जा रही 108 नंबर एंबुलेंस सेवा में दोनों घायलों को उपचार के लिए पधर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने यश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

नवीता का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पधर थाना प्रभारी भीम सेन ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर दिया है।

पुलिस ने हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन सहित फरार चालक की धरपकड़ को जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। फरार चालक का कोई सुराग नहीं लग सका था। जीप कांगड़ा जिले की बताई जा रही है।
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था

गत वर्ष नवंबर में ही यश और नवीता की शादी हुई थी। यश शर्मा, उसकी पत्नी नवीता शर्मा और छोटा भाई हर्ष शर्मा और मां संतोष कुमारी अलग-अलग बाइक पर रविवार को नानी से मिलकर अपने गांव गागल मंडी लौट रहे थे।

चारों ने इससे पहले पंडोह में यश शर्मा की बुआ की बेटी की शादी में शरीक होना था और उसके बाद यश और उसकी पत्नी नवीता ने रविवार शाम को ही जालंधर लौटना था, लेकिन एक सड़क हादसे ने खुशी की दहलीज लांघ रहे परिवार को उम्र भर के लिए गम दे दिया। नव विवाहिता के आंसुओं ने उसके हाथों की मेहंदी को धो डाला।

यश शर्मा और नवीता शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं। यश की शादी गत नवंबर महीने में कपूरथला की नवीता शर्मा के साथ हुई थी। हम उम्र दोनों ट्रेनिंग फैलो थे और जालंधर में उन्होंने अपना क्लीनिक चला रखा था। पिता ओम प्रकाश की मौत के बाद इस परिवार के जब अच्छे दिन लौट आए तो पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें