फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, सौतेली मां और पिता ने करवाया गर्भपात

Thu, 12 Sep 2019 07:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की सौतेली और पिता पर आरोपी से पैसे लेकर मामले को दबाने और बच्ची का गर्भपात करवाने की बात भी सामने आई है। पुलिस को चाइल्ड लाइन के माध्यम से यह सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने भादंसं की धारा 376, 201 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसके बाद मामले की आगामी जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची की माता का निधन वर्ष 2007 में हो चुका है। माता के देहांत के बाद बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी बीच लड़की के पिता ने दूसरी शादी कर ली और बच्ची को अपने साथ ले गया। इसके बाद बच्ची के पिता और सौतेली मां ने कुछ दिन तो लाड़ प्यार से रखा। मगर फिर बच्ची को प्रताड़ित करने का खेल शुरू हो गया। यहां तक कि बच्ची को न तो समय पर खाना दिया जाता था और न ही सोने के बिस्तर की व्यवस्था की जाती थी।

इसके अलावा बच्ची को शिक्षा के अधिकार से भी वंचित रखा गया। वहीं, इस अवधि के दौरान बच्ची से दुष्कर्म किया गया और बाद में बच्ची का गर्भपात करवाया। आरोप है कि इसके लिए उन्होंने आरोपी से पैसे भी लिए थे। इसी दौरान क्षेत्र की एक महिला से यह सब देख नहीं देखा गया और आठ सितंबर को वह बच्ची को ननिहाल में छोड़ने आई।
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची ने ननिहाल पक्ष को पूरी कहानी बताई। मानसिक रूप से कमजोर बच्ची ने दुष्कर्म की बात भी कही। 11 सितंबर को चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल, पुलिस टीम और जागोरी टीम कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बच्ची ने इसके बाद आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक ने बताया कि बच्ची मानसिक तौर पर कमजोर है।

काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी दी है। पीड़ित बच्ची ने उसके साथ दुष्कर्म होने और माता पिता के पैसे लेकर उसका गर्भपात करवाने की बात भी कही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच का अपील की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के माले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें