फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: विजिलेंस ने 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी धरा

Mon, 06 Dec 2021 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

जानकारी के अनुसार जगदीश चंद निवासी गांव कुठारना डाकघर कुंदाल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की थी कि एक पटवारी उनसे जमीन की निशानदेही और खानगी तकसीम करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
पटवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस विभाग की टीम ने एक पटवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी एक व्यक्ति जमीन की निशानदेही और खानगी तकसीम करवाने की एवज में रुपयों की मांग कर रहा था। उसे विजिलेंस विभाग की टीम ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जगदीश चंद निवासी गांव कुठारना डाकघर कुंदाल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की थी कि एक पटवारी उनसे जमीन की निशानदेही और खानगी तकसीम करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद विजिलेंस विभाग ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी अश्वनी कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी बटाड़ी पोस्ट ऑफिस लोहारा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस विभाग नॉर्थ जोन धर्मशाला के एएसपी बलवीर जसवाल ने बताया कि रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी पटवारी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें