फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने पर गोलीकांड, फायर अफसर के बेटे समेत तीन पर केस

Tue, 28 Jun 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन जिला के सनवारा में अर्बन ढाबे पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने फायर सर्विसेज मेरठ जोन के अधिकारी के बेटे समेत एक महिला और लेफ्टिनेंट के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है। उधर गोलीबारी में दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पूछताछ के बाद डिटेन किए अन्य नौ लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है।

पुलिस के मुताबिक अधिकारी के बेटे तीस वर्षीय राहुल मलिक पुत्र एसएस मलिक ने अपनी लाइसेंस पिस्तौल से काउंटर पर बैठे प्रबंधक पर गोली चलाई। महिला राजेश मलिक पत्नी हरदीप सिंह और देशपाल पुत्र सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट महेंद्र सिंह पर इस हत्या तथा मारपीट में बराबर की भूमिका निभाने के आरोप हैं।
विज्ञापन


सभी गांव गोयला पुलिस स्टेशन शाहपुर, तहसील बदाना मुज्जफरनगर यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक खाने के बिल और गुणवत्ता को लेकर मारपीट गोलीबारी में तबदील हो गई।
विज्ञापन

गोलीबारी में गई थी मैनेजर की जान

इसमें ढाबे के मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल एक कर्मी और अधिकारी का बेटा चोटिल हुआ था। ढाबे के मैनेजर को मौत के घाट उतारने के अलावा हत्या के प्रयास का मुकदमा भी हुआ है।

आमर्स एक्ट में भी कार्रवाई : चौहान
डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपियों पर धारा 302 कत्ल, हत्या के प्रयास के अलावा आमर्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। लाइसेंस पिस्तौल को लाने से पहले पुलिस में इसकी सूचना नहीं दी थी।

वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। क्रास फायरिंग को लेकर अभी दूसरे पक्ष को लेकर छानबीन जारी है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चार एंप्टी फायर और दो कारतूस बरामद
फोरेंसिक निदेशक अरुण शर्मा और नसीब पटियाल की टीम ने घटनास्थल का सोमवार को दौरा किया। इस दौरान टीम ने मौके पर से चार फायर एंपटी कारतूस और दो कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर क्रास फायर हुआ है। लेकिन अभी तक एक पक्ष द्वारा फायरिंग की ही पुष्टि हो सकी है। दूसरी पक्ष की तरफ से फायर हुआ या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें