फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर और चौकीदार रंगे हाथ दबोचे

Sat, 02 Feb 2019 09:01 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडूता के कलोल वन विभाग की रेंज में शनिवार को विजिलेंस ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर और चौकीदार को एक ठेकेदार से दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


दोनों सरकारी कर्मचारी खैर की लकड़ी के एक्सपोर्ट परमिट की एवज में रिश्वत ले रहे थे। जानकारी के अनुसार ऊना जिला के बंगाणा निवासी ब्यास देव ने पहले ही शिकायत विजिलेंस की बिलासपुर शाखा में दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

आरोपियों से होगी कड़ी पूछताछ

इसके चलते विजिलेंस डीएसपी बिलासपुर संजीव ने एक गुप्त रूप से मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। दोनों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बिलासपुर लाया गया है।

गिरफ्तार बीओ मान सिंह निवासी बेहरन तहसील झंडूता और चौकीदार बलवंत सिंह निवासी बड़ागांव तहसील झंडूता के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन्होंने लंबे समय से परमिट की फाइल लटका रखी थी और इसकी एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस की बिलासपुर शाखा में की। इसके बाद टीम ने शनिवार दोपहर बाद इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। एसपी विजिलेंस मंडी देवेंद्र कुमार ने कहा कि दो कर्मचारियों को मौके पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें