फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते खेलते मासूम को मिली खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई के तहत शीरी क्यारी पंचायत के चचराड़ा गांव में बिजली का करंट लगने से एक दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चचराड़ा गांव निवासी दीपराम का दो वर्षीय बेटा हैप्पी एक कमरे में खेल रहा था। जबकि दूसरे कमरे में पानी की बाल्टी में बिजली की रॉड लगाई गई थी। परिवार का कोई भी सदस्य कमरे में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

अस्पताल लाए मगर हो चुकी थी मौत

बच्चा खेलते-खेलते दूसरे कमरे में बाल्टी के समीप आया और दीवार का सहारा लेकर खड़ा हो गया। पानी की बाल्टी पर जैसे ही बच्चे का हाथ लगा बाल्टी उसके उपर गिर गई, जिससे बच्चा गर्म पानी एवं बिजली की चपेट में आने से झुलस गया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को सामुदायिक केंद्र शिलाई पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ईशान ने बताया कि बच्चे पर रविवार सुबह 7:30 बजे करंट लगा। परिजन उसे 9:30 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच उसने घर पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें