फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरापोस्त मामले के आरोपी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 13 Dec 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

माजरा पुलिस थाना के तहत पड़ने वाले कोलर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान चूरापोस्त मामले के आरोपी रहे व्यक्ति के रूप में हुई है। हालांकि, जांच टीम को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आरोपी को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन


माजरा पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को डीएसपी पांवटा और माजरा थाना प्रभारी को कोलर के लोगों ने सूचित किया, जिसमें कहा गया कि कोलर जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक की स्थानीय लोगों की सहायता से पहचान कर ली। मृतक व्यक्ति रमेश कुमार (38) पुत्र जरनैल सिंह निवासी कोलर के रूप में हुई। व्यक्ति 57 किग्रा चूरापोस्त मामले में आरोपी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने कर ली आत्महत्या

यह खेप जिला एसआईयू टीम ने पकड़ी थी, जिसमें एक आरोपी नरेश कुमार (19)  को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी के रूप में रमेश कुमार का नाम आया था। आरोपी ने जिला सेशन कोर्ट के बाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

याचिका खारिज होने के बाद से आरोपी की तलाश जांच टीम ने शुरू कर दी थी। वीरवार को रमेश कुमार का शव कोलर के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान और थाना प्रभारी माजरा एमएस चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर माजरा पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि चूरा पोस्त मामले में आरोपी रमेश कुमार पुत्र जरनैल सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस टीम बारीकी से मामले की जांच कर रही है। रमेश कुमार की मौत के असली कारणों का पता फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें