फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का खेल, एक को मिली मौत, दूसरे को जेल

Wed, 01 Oct 2014 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला हरोली के सिंगा में नशे में धुत्त दो व्यक्तियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। रात के समय हुई इस वारदात में एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन


इस मामले में सिंगा पंचायत के उप प्रधान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जबकि मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के भाई देसराज ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि इसका छोटा भाई सुखदेव रोजाना गांव के शमशानघाट में ताश खेलने जाता था। मंगलवार को भी वह शमशाघाट गया हुआ था।
विज्ञापन


देर रात सुखदेव की पत्नी ने उसे आकर बताया कि गांव के निवासी संजीव और जगमोहन उसे घर छोड़ गए। जब उसने जाकर सुखदेव सिंह को देखा तो उसके सिर की पिछली तरफ चोट लगी थी और खून बह रहा था और सुखदेव की मौत हो चुकी थी।

जब उन्होंने सुखदेव के साथ ताश खेलने वालों से पूछा तो पता चला कि ग्राम पंचायत उपप्रधान चंद्रकांत तथा सुखदेव ने एक साथ शराब पी थी।
विज्ञापन

धक्का देने के बाद गिरने से लगी सिर पर चोट

इसी दौरान उपप्रधान और इसके भाई के बीच बहस हुई थी। आरोप है कि इस दौरान चंद्रकांत ने सुखदेव को थप्पड़ मारे और जोरदार धक्का भी दिया।

जिससे सुखदेव सीमेंट वाली गली में पीठ के बल गिरा जिससे उसे सिर की पिछली तरफ चोट लग गई और मौके पर लहूलुहान हो गया।

इसके बाद जगमोहन एवं रणवीर इसे अपनी कार में बिठाकर ईलाज के लिए डाक्टर के पास ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले के संदर्भ में आरोपी सिंगा ग्राम पंचायत के उपप्रधान चंद्रकांत के लिफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें