फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद नहीं मिली तो बेटे ने तोड़ डाली मां की टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना क्षेत्र के बदौली में एक युवक ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी मां को बुरी तरह से पीट डाला। जमीन और जायदाद को लेकर गुस्साए बेटे की पिटाई से बुजुर्ग महिला की टांग टूट गई है।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन इसकी टांग फ्रैक्चर बताई जा रही है।

डॉक्टरों का कहा है कि महिला का इलाज चल रहा है। इस पर लात घूसों से पीटने के निशान पड़े हैं।

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिन से जमीन और जायदाद को लेकर अपनी मां से झगड़ा कर रहा था। बुधवार को इसने अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर डाली। इसने लात घूसों से मां को पीट डाला।

आसपास के लोगों ने महिला की चीखें सुनकर सुनी तो मौके की ओर दौड़े। लोगों ने किसी तरह महिला को बेटे के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन तब तक महिला लहुलूहान हो चुकी थी।

इसके बाद पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस ने बदोली निवासी इस महिला विमला देवी की शिकायत पर आरोपी पुत्र राजेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस को दी शिकायत में महिला का आरोप है कि आए दिन बेटा जमीन को लेकर उसे परेशान करता रहता है। झगड़ा और मारपीट भी करता है।

वहीं इस मामले में सदर थाना के एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला की टांग में फ्रेक्चर होने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें