फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच के जेई की ऑफिस में ही धुनाई

Fri, 17 Oct 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस रोहडू में वीरवार रात एक युवक की ओर से आन ड्यूटी आईपीएच के जेई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक के खिलाफ पुलिस से मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट से गुस्साए आईपीएच कर्मियों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने तक कार्य ठप रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश किलांटू की ड्यूटी रात को पानी की सप्लाई सुचारु चलाने के लिए सर्किट हाउस में लगाई गई थी, लेकिन सर्किट हाउस में शेखल निवासी युवक बाबी ने कनिष्ठ अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की है।

कनिष्ठ अभियंता ने युवक के खिलाफ पुलिस थाना रोहडू में एफआईआर दर्ज करवाई है। ऑन ड्यूटी कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम तक पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन


कार्रवाई न होने तक विभाग का कार्य ठप रखने की चेतावनी भी दी है। विभाग के कर्मियों ने इस संबंध में एसडीएम रोहडू को ज्ञापन भी सौंपा है। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने जेई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। शीघ्र ही युवक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें