फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से पीट-पीटकर कर डाली बुजुर्ग की हत्या

Fri, 17 Oct 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना राजगढ़ के तहत शाया सनौरा पंचायत के शाया गांव में भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों के दो गुटाें में हुई खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शाया गांव निवासी मोहन सिंह ने राजगढ़ थाने में शुक्रवार सुबह प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि हाब्बन पंचायत के कस्मली निवासी राम स्वरूप, उसकी पत्नी आशा देवी उसके तीन बेटे मुकेश, विपिन व मिथुन ने पहले तो वीरवार दिन में जबरदस्ती उनकी घासनी में घास काटा, जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने लड़ाई झगड़ा कर उनके परिवार के साथ मारपीट की।

फिर रात के समय यह सब उनके घर आ धमके और डंडों एवं हथियारों से उनके साथ जमकर मारपीट की। इससे उसके वृद्ध पिता मस्तीया राम (80) को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जब जिला अस्पताल सोलन उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तो उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसे और उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।  
विज्ञापन


नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पच्छाद के डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह के बयान पर नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 379, 147, 148, 149, 452, 302, 504 व 506 तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्वयं मौके पर जाकर नाजमद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मारपीट का गंभीर मामला होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा जा रहा है। बिसरा रिपोर्ट की फोरेंसिक जांच होगी। इसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

-डा.आरके धरोच, प्रभारी राजगढ़ अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें