पोक्सो और आईटी एक्ट के अलावा अब पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ एससी एवं एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के भाई के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
छात्रा के परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उनकी बेटी को महंगा मोबाइल फोन और बैंक खाते में तीन हजार रुपये तीन किस्तों में जमा करवाए हैं।
साथ ही आरोपी प्रधानाचार्य बेटी को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भी भेजता था। इस मामले को लेकर बीते बुधवार को स्कूल में सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।