हिमाचल के चंबा जिले के तुनूहट्टी बैरियर पर पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भागकर घर जाने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फतेह मोहम्मद पुत्र नूर बख्श, इस्माइल पुत्र इब्राहिम, निवासी गांव दाडू डाकघर सिल्लाघराट, तहसील और जिला चंबा 26 मार्च को चंबा के बॉर्डर पर पहुंचे। जहां पर पुलिस हर आने वाले यात्री की जांच पड़ताल कर रही थी। ये दोनों बैरियर में पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भागकर घर पहुंच गए।
इसको लेकर उन्होंने पुलिस को कोई सूचना तक नहीं दी। जैसे ही वह घर पहुंचे, इसके बारे में गांव के अन्य लोगों को भी पता चल गया। गांव के अन्य लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने उनके घरों में दबिश देकर उनसे पूछताछ की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि इस प्रकार बाहरी जगह से सड़क या पैदल मार्ग से आ रहा कोई भी व्यक्ति बिना पुलिस और प्रशासन को सूचित किए चंबा में दाखिल होने का प्रयास न करें। ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामला दर्ज किया जाएगा। ।