फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: स्वास्थ्य केंद्र परिसर में थूकने से मना करने पर हंगामा, आरोपी पर केस

Wed, 29 Apr 2020 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले में स्थित पंजाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में और ओपीडी के बाहर थूकने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीएचसी के चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार एमओ पीएचसी दीपक डोगरा ने शिकायत में कहा कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे थे।

विज्ञापन


आरोपी भूप सिंह निवासी बागीथाच तहसील बालीचौकी आया और पीएचसी परिसर में और ओपीडी के बाहर थूकने लगा। जब उसे मना किया गया तो वह आपा खो बैठा और हंगामा खड़ा कर दिया। गालीगलौज करने लगा। उसका बर्ताव भी आक्रामक हो गया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसचओ औट ललित महंत मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें