कांगड़ा पुलिस होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। लंबागांव पुलिस थाना में होम क्वारंटीन की अनदेखी करने पर एक दंपती पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को होम क्वारंटीन की बजाय प्रशासन के आईसोलेशन सेंटर में भर्ती किया है। एसपी विमुक्त रंजन ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए लोगों को 28 दिन होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
दोनों ने इसका उल्लंघन किया है। इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। एफआईआर दर्ज करने के बाद दोनों को आलमपुर के क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। दंपती मंगलवार को ही जालंधर से लौटा था। इन्हें 28 दिन होम क्वारंटीन में रहने को कहा था, लेकिन दोनों पिछले दिन सड़क पर घूमने निकले थे