उन्हें भारत सरकार की तरफ से थोपे जा रहे आदेश स्वीकार्य नहीं हैं। बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक पवन समेला, जिला सहसंयोजक संजीव कुमार और मुकेश काश्ता ने शिकायत में कहा कि साहित्यकार सादिया देहलवी ने भी लिटफेस्ट मंच से कहा कि खुशवंत सिंह को पाकिस्तान से लगाव था, वह मुस्लिम धर्म के करीब थे और बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण करवाना चाहते थे।
कसौली थाना प्रभारी लायक राम ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। लिटफेस्ट के आयोजनकर्ता खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता लोकतंत्र के विरोधी हैं। वे किसी मसले पर चर्चा नहीं चाहते हैं। अनुच्छेद 370 के पैनल में भाजपा प्रवक्ता भी थे, तो क्या उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।