फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक वैन में टक्कर, दो युवकों की मौत

Mon, 17 Nov 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नगवाईं के पास शनिवार देर शाम ट्रक व वैन की जबदस्त भिड़ंत में दो युवकों की मौत से खबरोट गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


रविवार को जोनल अस्पताल कुल्लू में शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

शनिवार देर शाम नगवाईं के पास करीब दस बजे ट्रक व वैन की टक्कर में वैन में सवार खबरोट गांव निवासी नितिज्ञ ठाकुर(22) पुत्र दुष्यंत कुमार तथा ओम प्रकाश (25) पुत्र राम सिंह की मौत हो गई थी। जबकि नरेश कुमार पुत्र धनी राम गंभीर रूप से घायल हो गया।

नरेश का इलाज कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन संख्या एचपी 34ए-8337 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद युवकों को निकाला गाड़ी से बाहर

वैन के अंदर फंसे काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया और तत्काल 108 एंबुलेंस से कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। लेकिन नितिज्ञ व ओम प्रकाश ने कुल्लू ले जाते समय रास्ते में दमतोड़ दिया।

रविवार को कुल्लू अस्पताल में मृतकों को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। दोपहर बाद मृतकों का दाह संस्कार किया गया।

हादसे से युवकों की मौत से खबरोट गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की छानबीन में जुटी है। औट थाना थाना प्रभारी मोहर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें