पांच युवकों ने पहले लड़की से रेप किया फिर उसकी अश्लील तस्वीरें वाट्सऐप पर डाल दी। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। अश्लील हरकतें कर फोटो वाट्सऐप पर डालने के आरोप में पांच लड़कों के खिलाफ थाना कोटभाई में धारा 354 और धारा 66 ए के तहत दर्ज केस में पुलिस ने वृद्धि करते धारा 376 भी लगा दी है।
हालांकि पहले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अश्लील हरकत करने का केस दर्ज किया था, लेकिन अब डॉक्टरी जांच में पुष्टी के बाद रेप की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।
गिद्दड़बाहा के उप पुलिस कप्तान गगनदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की मुक्तसर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरी जांच करवाई गई। इसमें रेप की पुष्टि होने व पुलिस की ओर से पीड़ित लड़की के लिए बयानों के उपरांत मामले में धाराएं बदल दी गई है।