फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व ट्रक की भिंड़त, 14 यात्री घायल

Wed, 03 Sep 2014 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बुधवार को बगला के पास प्राइवेट बस व ट्रक की जोरदार भिंड़त हो गई। जिससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रती व प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भरती किया गया। बल्ह थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम पौने चार बजे बगला के पास मंडी से सुंदरनगर जा रही प्राइवेट बस एचपी65-4477 व सामने से आ रहे ट्रक एचपी34बी-4252 जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दोनों वाहनों की आमने-सामने भिंड़त में बस का चालक समेत बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रती व प्राइवेट अस्पताल हरिहर में भर्ती किया गया।

घायलों में वल्लभ, प्रेमी देवी, वीरेंद्र सिंह, परस राम, रीधिमा, सपना, हिमाचली, लीमा देवी, कमला देवी, सरला देवी, शांति देवी, प्रियंका शर्मा, रंजना, यशोधा आदि शामिल हैं।

दोनों वाहनों की टक्कर से एनएच पर थोड़ी देर के लिए जाम भी लगा रहा। बल्ह थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों को सड़क से हटा कर यातायात बहाल कर दिया है।
विज्ञापन


बल्ह थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रती व हरिहर अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें