एसआईटी के प्रभारी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ पिछले साल सीआईडी थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यह बागवानों से उनके घरों पर जाकर संपर्क करता और उन्हें चेक देकर सेब पैकिंग व ग्रेडिंग के लिए लेकर चला जाता।
हिमाचल प्रदेश पुलिस की सीआईडी ने दो दर्जन से ज्यादा बागवानों से करीब 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसआईटी के प्रभारी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ पिछले साल सीआईडी थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यह बागवानों से उनके घरों पर जाकर संपर्क करता और उन्हें चेक देकर सेब पैकिंग व ग्रेडिंग के लिए लेकर चला जाता।
विज्ञापन
शुरूआती जांच में पता चला है कि पहले पहले इसने कुछ बागवानों को रकम अदा भी की लेकिन इसके बाद जब उसके घर से ही सेब ले जाने और रकम देने की बात फैली तो इसका फायदा उठाकर इसने कई बागवानों को जाली चेक देकर सेब ले लिया और फरार हो गया। लंबे समय से जांच टीम इसकी तलाश में जुटी थी। अब इसके पकड़े जाने के बाद चेक पर साइन के संबंध में साक्ष्य जुटाए जाएंगे। साथ ही उस हड़पी हुई रकम से अर्जित की गई संपत्तियों की भी तलाश की जाएगी। बता दें सीआईडी की एसआईटी लगातार बागवानों से ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।