नामी मोबाइल कंपनी एयरटेल के ग्रुप सीईओ पर अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा हिमाचल के ऊना में दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर ऊना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भारती एयरटेल के सीईओ सुनील भारती मित्तल के खिलाफ ऊना की अदालत में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हो गए हैं।
पढ़ें, बेवजह काटा बैलेंस, एयरटेल के सीईओ मित्तल पर ठगी का केस दर्ज
जेएमआईसी ऊना अजय कुमार की अदालत ने शनिवार को एक उपभोक्ता की शिकायत पर मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। गौर हो कि इससे पूर्व भी उपभोक्ता का बैलेंस काटने पर कंपनी के चेयरमैन के खिलाफ ऊना कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है जिसकी जांच चल रही है।