फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सरपंच प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

Sat, 03 Oct 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के एक और उम्मीदवार को गोलियों से छलनी कर मार डाला गया। मृतक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहलवान भी था। घटना हरियाणा में गन्नौर की है। उपमंडल के पांची जाटान गांव में राजनीतिक रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने गांव के निवर्तमान सरपंच सहित अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने पीडि़त परिजनों की शिकायत पर गांव के निवर्तमान सरपंच व उसके दो पुत्रों सहित छह नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक सज्जनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव में सरपंच पद का उम्मीदवार था और उसकी गांव के निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र खत्री के साथ काफी लंबे समय से राजनैतिक रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन

6 गोलियां लगी पहवान उम्मीदवार को

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सज्जनपाल, संदीप, राकेश, बिजेंद्र, रामकुंवार, रामेश्वर व बलबीर रात को वोट मांगने के लिए अपने घरों से निकले थे।

जब वह गांव में वोट मांग कर वापिस लौटते समय ग्रामीण रामफल के मकान के सामने पहुंचे तो वहां खड़ी बैलगाड़ी पर सुशील उर्फ शीला, सुशील उर्फ उल्लू, नरेश उर्फ बांदरी बैठे हुए थे और गांव के सरंपच सुरेंद्र खत्री व उसके दोनों पुत्र दीपक व प्रवीन भी उनके साथ खड़े हुए थे।

इस दौरान सुरेंद्र खत्री ने सज्जनपाल पर गोलियों से हमला करवा दिया जिसमें सज्जनपाल को छह गोलियां लगी और उसका साथी रामकुंवार भी चोटिल हो गया। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। गोली लगने के कारण सज्जनपाल लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

निवर्तमान सरपंच समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

परिजनों ने घटना की सुचना पुलिस को दी। जानकारी पाते ही डीएसपी सतीश शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भेज दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

पुलिस ने मृतक सज्जनपाल के भाई जोगेंद्र की शिकायत पर सुशील उर्फ शीला पुत्र सुरेंद्र, सुशील उर्फ उल्लू पुत्र राजन, नरेश उर्फ बांदरी पुत्र रामकुंवार, निवर्तमान सरंपच सुरेंद्र खत्री व उसके दोनों पुत्र दीपक व प्रवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी ने काफी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात करवा दिया। सज्जनपाल के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद ही पुलिस बल वापिस लौटी। फिलहाल गांव में एक पुलिस पीसीआर तैनात कर रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें