फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपला करने वाले पंचायत सचिव पर केस, तीन और पर लटकी तलवार

Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सचिव पर विकास कार्यों के लिए आए धन में गोलमाल के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला के रामपुर विकास खंड की देवठी पंचायत के सचिव पर विकास कार्यों के लिए आए धन में गोलमाल के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। डीसी ने यह निर्देश जारी किए हैं। इधर, ढली, शकराह और बल्देयां पंचायत के सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन तीनों पर निलंबन की गाज गिर सकती है। ग्राम पंचायत देवठी विकास खंड रामपुर के विरुद्ध सरकारी धनराशि के उपयोग में अनियमितता बरतने और ग्राम पंचायत के लेखों का संधारण न करने के बारे में आरोप लगाए गए हैं।

इसके बाद उपायुक्त रोहन चंद ने पंचायत सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश जारी किए हैं, साथ ही पंचायत कार्यालय में अनुपस्थिति रहने पर अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सचिवों को नोटिस, गैरहाजिर रहने वालों पर कार्रवाई तय

इधर, ग्राम पंचायत शेखल विकास खंड रोहडू़ के पंचायत सहायक पर भी सरकारी धनराशि के उपयोग में अनियमितता तथा धनराशि के दुरुपयोग के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत ढली, ग्राम पंचायत शकराह और ग्राम पंचायत बल्देंया के सचिवों के कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। देवठी पंचायत के सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।

उपायुक्त ने ये भी जारी किए निर्देश
जिला स्तर अधिकारी, अतिरिक्त उपायुक्त, परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी समय समय पर जिला की विभिन्न पंचायतों का औचक निरीक्षण करे साथ ही अपनी रिपोर्ट भी दें। वही पंचायत सचिव की उपस्थिति तथा पंचायत के रिकार्ड का निरीक्षण भी किया जाएगा।

इसके साथ ही जिन पंचायतों की वित्तीय अनियमितता होगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो उन पंचायत सचिवों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई अम्ल में लाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें