फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एटीएम कार्ड हैक कर शातिरों ने मनाई दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति के पीएनबी खाते के एटीएम कार्ड को हैक कर शातिरों ने दिल्ली में करीब 70 हजार रुपये की खरीददारी कर डाली। इस शख्स ने जब बैंक से अपने खाते की स्टेटमेंट ली तो उसमें सात ऐसी प्रविष्टियां पाई जिसकी टांजेक्शन उसने की ही नहीं थी।
विज्ञापन


इस पर उसने बैंक को इसकी शिकायत की और पुलिस में भी केस दर्ज करवा दिया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के जुगाहन का है। यहां जय सिंह पुत्र खूबराम का सुंदरनगर के पंजाब नैशनल बैंक में बचत खाता है।

उसके खाते से 23 व 24 अक्तूबर को दिल्ली में सात विभिन्न स्थानों पर खरीददारी हुई है। जिसकी कुल लागत 70,356 हजार रुपये है। जय सिंह का कहना है कि जब उनका एटीएम कार्ड सुंदरनगर में उनके पास ही था तो ऐसे में दिल्ली में कैसे शॉपिंग हो गई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

कार्ड होल्डर ने बताया कि जब बैंक से उन्होंने 30 अक्तूबर अपने खाते की स्टेटमेंट ली तो उसमें पाया कि 23 अक्तूबर को दीवाली वाले दिन उनके खाते से दिल्ली में एक ही स्थान पर चार मिनट के अंदर 25 हजार 60 रुपये की व विशाल मेगा मार्ट नई दिल्ली में 20,236 रुपये की शापिंग का भुगतान एटीएम कार्ड के माध्यम से किया गया।

वहीं, 24 अक्तूबर को को नई दिल्ली में आईओसी के फिलिंग स्टेशन में तीन मिनट के अंदर 25 हजार 60 रुपये का भुगतान तीन बार भुगतान किया गया। जय सिंह ने इन ट्रांजेक्शनों की बैंक से भरपाई की मांग की है।

वहीं सुंदरनगर थाने में इसकी शिकायत कर जहां पर एटीएम कार्ड को क्लोन कर उनके खाते से खरीददारी हुई है वहां की सीसीटीवी फुटेज में इस मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की मांग की है। उधर, सुंदरनगर में पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंधक अजय शर्मा से इस बारे संपर्क करने पर उन्होंने बताया बैंक ने यह मामला चीफ मैनेजर (आईटी) को भेजा है जो इसकी जांच करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें