फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला घूमने गईं भाजपा नेत्री की पिटाई

Thu, 26 Jun 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पति और बच्चों के साथ शिमला घूमने आईं चंडीगढ़ भाजपा की सचिव अनीता ठाकुर की पति और बच्चों के साथ स्थानीय युवकों ने पिटाई कर दी। इनके पति अनिल ठाकुर के सिर पर हॉकी से वार किया गया है, जिससे उन्हें चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


उनके सिर पर पांच टांके लगे हैं। हमलावरों ने इनके दो बच्चों को भी नहीं बख्शा। इन्हें भी चोटें आई हैं। अनीता ने पुलिस को बताया कि उनके 14 हजार रुपये, सोने की चेन और उनके पति के हाथ की घड़ी गायब है। पुलिस ने शिकायत के बाद सात हमलावरों को गिरफ्तार कर थाना बालूगंज में मुकदमा कायम किया है।

स्‍थानीय युवकों से हुई कहासुनी

पुलिस के मुताबिक अनीता ठाकुर चंडीगढ़ सेक्टर 15, हाउस नंबर 3468 की रहने वाली हैं। परिवार के साथ शिमला घूमने आई थीं। इनके साथ पति, दो बच्चे, पड़ोसी का बेटा और नौकर था। मंगलवार रात करीब दस बजे वह चंडीगढ़ कार नंबर सीएच 01 एयू-8693 में जा रहे थे।

तारादेवी एनएच पर सोनू बंगले के पास खाना खाने के लिए रुके। वे खाना पैक करवाकर लाए थे। यहां पहले से आग जली हुई थी। परिवार वहां बैठकर खाना खा रहा था। इसी बीच वहां दो युवक आए और उनके साथ आग जलाने को लेकर दुर्व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। वहां पर उन्हें देख लेने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

हॉकी और लाठियों से पीटा

कुछ देर बाद सात-आठ लोग हॉकी और लाठियां लेकर आए, आते ही हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस को भी वारदात की सूचना दी जा चुकी थी। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को पीटना शुरू किया। अनीता ने बचाव के लिए ढांक में छलांग लगा दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी हमलावरों प्रदीप, धर्म चंद, प्रवीण, महक, नीर, प्रोमिल और नीटू को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी तारादेवी के रहने वाले हैं।

एएसपी शालिनी ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर मौके का मुआयना किया गया लेकिन वहां पैसे और घड़ी नहीं मिली। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना बालूगंज में मुकदमा कायम कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें