फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में सेना की वर्दी में पकड़ा गया संदिग्ध

Fri, 18 Apr 2014 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में पुलिस ने एक तिब्बतियन को आर्मी की वर्दी पहने संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़ा है। यह व्यक्ति शुक्रवार को दोपहर के समय आर्मी की वर्दी पहनकर चुवाड़ी बस स्टैंड में घूम रहा था।
विज्ञापन


भनक लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। सही जवाब न मिलने पर जांच के लिए थाना लाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम और पता तेंजिन नोरबे पुत्र दमचो निवासी मैकलोडगंज बताया।

इसके अलावा सेना का सिपाही बताते हुए कहा कि वह दो दिन पहले चुवाड़ी क्षेत्र की अवांह पंचायत के हुनेरा में रह रहे अपने मामा बाबूराम पुत्र नूरु के घर आया था।
विज्ञापन


नहीं पेश्ा कर पाया आर्मी का आईकार्ड

उसने यह भी बताया कि उसे चंबा हेडक्वार्टर से जांच के लिए भेजा गया है, लेकिन आर्मी का आईकार्ड और जिला हेडक्वार्टर के आदेश का कोई लिखित प्रमाण पेश न कर पाने पर पुलिस ने उसे पुलिस हिरासत में रखा है।

साथ ही उसके मामा को थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की वर्दी में कैप्टन रैंक के सितारे लगे थे। पुलिस कर्मियों के पूछने पर उसने बताया कि चुनाव ड्यूटी के लिए उसे भेजा गया है। इस कारण वह चेकिंग कर रहा है। बाद में उसे थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें