हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ सोमवार को धर्मशाला कोर्ट में पांचवां चालान पेश हो गया है।
मामले की जांच कर रही विजिलेंस ने स्टेडियम निर्माण के लिए एचपीसीए की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और कॉलेज के क्वार्टर गिराए जाने के आरोप में धर्मशाला कोर्ट में चार्जशीट दायर की।
चालान में एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रवक्ता संजय शर्मा, पदाधिकारी अतर सिंह नेगी, गौतम ठाकुर, तत्कालीन उपायुक्त कांगड़ा केके पंत, तत्कालीन प्रधान सचिव शिक्षा पीसी धीमान, तत्कालीन निदेशक उच्च शिक्षा ओपी शर्मा, पूर्व कॉलेज प्रिंसिपल नरेंद्र अवस्थी और एलएम शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी देवी सिंह चौहान, सेवानिवृत्त एसडीओ पीडब्ल्यूडी मोहिंद्र चंद कटोच को आरोपी बनाया गया है।