फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने पंडोगा के शिक्षण संस्थान में मारा छापा

Fri, 17 Jan 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

250 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने एक बार फिर ऊना के पंडोगा स्थित शिक्षण संस्थान में छापामारी की। मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिले तथ्यों के सबूत जुटाने के लिए जांच टीम पहुंची थी। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में जांच एजेंसी को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके बाद ही टीम संस्थान में दोबारा जांच के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम ने संस्थान में दस्तावेजों की पड़ताल के साथ ही प्रबंधन से पूछताछ भी की है। 

सीबीआई टीम सुबह पंडोगा पहुंची और यहां पूछताछ करती रही। छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी समेत शिक्षा विभाग के अधीक्षक ग्रेड 2 अरविंद राज्टा और नवांशहर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक के कैशियर एसपी सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनसे लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इनकी पुष्टि करने के लिए सीबीआई पंडोगा पहुंची है। इससे पहले जांच एजेंसी ने प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के 22 शिक्षण संस्थानों में दबिश दी थी। इसके आधार पर एक-एक शिक्षण संस्थान की क्रमवार जांच की जा रही है।  

जांच अधिकारी ने सौंपी रिपोर्ट  
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के जांच अधिकारी ने अभी तक की जांच रिपोर्ट एसपी सीबीआई शिमला को सौंप दी है। हालांकि, मामले की जांच में अभी और तथ्य जोड़े जा सकते हैं जिसे लेकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें