सीबीआई की जांच में पता चला है कि कई छात्रों से डिग्री और डिप्लोम कोर्स के लिए पैसों का लेन-देन किया गया है। ऐसे छात्रों को बिना संस्थान में आए डिप्लोमा जारी किए गए। इसमें एजेंट की प्रमुख भूमिका रहती थी। इसके साथ ही हर एडमिशन की बाकायदा कमीशन भी मिलती थी।
अब तक दो दर्जन संस्थानों में दबिश, तीन गिरफ्तार
इससे पहले सीबीआई ने केसी ग्रुप पंडोगा के खिलाफ जांच पूरी की। इसमें ग्रुप के वाइस चेयरमैन सहित तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। सीबीआई संस्थानों की लंबी फेहरिस्त की वजह से एक-एक कर जांच कर रही है। हर मामले की अलग-अलग चार्जशीट दायर होगी। सीबीआई ने प्रदेश समेत अन्य राज्यों के 22 संस्थानों में दबिश दी थी। यहां से दस्तावेजों कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू की थी।