फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिसा चिटफंड घोटाला: शिमला समेत चार शहरों में सीबीआई के छापे

Tue, 07 Mar 2017 12:00 AM IST
देवेंद्र ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिसा में करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में सीबीआई की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शिमला में दो स्थानों पर छापामारी की है। सीबीआई टीम ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये ऐंठने वाली कंपनी के न्यू शिमला के सेक्टर-4 स्थित दो कार्यालयों में दबिश दी।
विज्ञापन


दो दिन तक पूरा रिकॉर्ड खंगालने के बाद टीम कई अहम दस्तावेज लेकर सोमवार को दिल्ली लौट गई है। सीबीआई के दिल्ली मुख्यालय के एक उच्च अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। टीम ने शिमला के अलावा चंडीगढ़, लुधियाना और दिल्ली स्थित कंपनी के कार्यालयों में भी एक साथ छापामारी की है। 

सीबीआई के अनुसार ओडिसा की चिटफंड कंपनी गोल्डन लैंड डेवलपर्स ग्रुप से जुड़े मामले में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। चिट फंड घोटाले में हजारों लोगों को पैसे दोगुना करने का लालच देकर फंसाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपे हैं 44 मामले

इस मामले में सीबीआई की टीम भुवनेश्वर और कंपनी के तीन अन्य दफ्तरों में छापामारी कर चुकी है। कंपनी की जमीन कब्जे में लेने के अलावा बैंक खातों को भी सीज किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई इसकी भी जांच कर रही है कि हिमाचल के कितने लोगों से पैसे ऐंठे गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने देश में चिटफंड के नाम पर चल रहे करोड़ों के घोटालों की जांच सीबीआई को सौंपी है। कुल 44 मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें कोलकाता का शारदा चिट फंड घोटाला भी शामिल है। इन मामलों में लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की रकम ऐंठी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें