फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी

Sat, 23 Jun 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की शिमला इकाई ने ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी, 108 का संचालन करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी के एक कर्मचारी समेत कई लोगों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि निरीक्षण के दौरान पहली किस्त 80 हजार रुपये की घूस लेकर प्रवर्तन अधिकारी ने कंपनी के कर्मचारियों के कहने पर उनके मनमाफिक निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की। सूत्रों से भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर सीबीआई ने प्रारंभिक जांच की और पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बद्दी स्थित ईपीएफओ कार्यालय में तैनात प्रवर्तन अधिकारी दुर्गा सिंह संघैक ने ईपीएफओ नियमों की अनुपालना की जांच के लिए 30 मई को सोलन के धर्मपुर स्थित निजी कंपनी मेसर्स जीवीके ईएमआरआई के दफ्तर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पैसे लेकर मनमाफिक निरीक्षण रिपोर्ट बनाने का आरोप

आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी रवि ने उन्हें ईपीएफ की देनदारियां कम करने और उनके फायदे में निरीक्षण रिपोर्ट बनाने पर दुर्गा सिंह को घूस का ऑफर दिया। बताया जाता है कि रिपोर्ट बनने के बाद रवि ने घूस की पहली किस्त के तौर पर दुर्गा सिंह को 16 जून को 80 हजार रुपये दिए।

इस बीच सीबीआई को जानकारी मिल गई कि घूस का बाकी पैसा वीरवार को दिया जाना है। सूत्रों से मिली इसी जानकारी के आधार पर सीबीआई ने दुर्गा और रवि के अलावा अज्ञात सरकारी और निजी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें